
Picture Credit: X
5 Most Expensive Players of PKL 2025 auction Hindi: प्रो कबड्डी लीग 2025 के ऑक्शन का आयोजन मुंबई में 31 मई और 1 जून को गया है। ऑक्शन के पहले दिन 10 खिलाड़ी करोड़पति बने थे। इस दौरान इरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादुलो 2 करोड़ से अधिक कीमत से अधिक बिकने के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ की मोटी कीमत में अपनी टीम में शामिल किया है। इस आर्टिकल में हम PKL 2025 ऑक्शन के पांच सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट पर एक नजर डालेंगे।
PKL सीजन 12 ऑक्शन के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
5. अर्जुन देशवाल - तमिल थलाइवाज (1.405 करोड़ रुपये )
पीकेएल के शानदार रेडर अर्जुन देशवाल को तमिल थलाइवाज ने 1.405 करोड़ में अपनी टीम में खरीदा है। उनके टीम में एंट्री से रेडिंग में इनको बड़ी मजबूती मिलेगी। देशवाल अपनी शानदार रेडिंग क्षमता और फुर्ती के लिए जाने जाते रहे हैं।
4. अंकित जगलान - पटना पाइरेट्स (1.573 करोड़ रुपये )
पटना पाइरेट्स ने अपने शानदार ऑलराउंडरों में से एक अंकित जगलान को 1.573 करोड़ में एफबीएम का इस्तेमाल करके रिटेन किया है। उनके लिए पुणेरी पल्टन समेत यू मूंबा, जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स ने बोली लगाई थी।
ये भी पढ़े: PKL 2025 Auction Live Updates Hindi : यहां देखिए पीकेएल 2025 ऑक्शन से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी
3. आशु मलिक - दबंग दिल्ली (1.90 करोड़ रुपये )
भारतीय स्टार रेडर आशु मलिक को दबंग दिल्ली ने 1.90 करोड़ में अगले दो सीजन के लिए रिटेन किया है। दिल्ली ने उनको टीम में बनाए रखने के लिए एफबीएम का इस्तेमाल किया था। इस मोटी कीमत के साथ मलिक पीकेएल 2025 ऑक्शन के टॉप तीन महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।
2. देवांक दलाल - बंगाल वॉरियर्स (2.205 करोड़ रुपये)
रेडर देवांक दलाल को बंगाल वॉरियर्स ने 2.205 करोड़ की मोटी कीमत में अपनी टीम में शामिल किया है। 22 वर्षीय देवांक दलाल ने पीकेएल 11 में 300 रेड पॉइंट्स अपने नाम करते हुए यह कारनामा करने वाले पहले रेडर बने थे।
ये भी पढ़े: PKL 2025 Auction: मोहम्मदरेज़ा शादलू ने PKL ऑक्शन में रचा इतिहास; पांच खिलाड़ी बने करोड़पति
1. मोहम्मदरेजा शादलु - गुजरात जायंट्स (2.23 करोड़ रुपये)
इरानी स्टार ऑलराउंडर मोहम्मदरेज़ा शादलू को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ में खरीद कर इतिहास रच दिया है। शादलु सीज़न 11 के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रहे थे।