
Fact Check: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। खेले गए इस हाईस्कोर मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 20 रन से हराकर क्वॉलीफायर 2 में जगह बना ली है। इस बीच एलिमिनेटर मुकाबले का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें टॉस के समय शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या को इग्नोर करते हुए हाथ नहीं मिलाया। हम इस आर्टिकल में इस पूरे मामले पर नजर डालेंगे वाले हैं।
क्या वाकई में शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या को किया इग्नोर, हाथ मिलने से किया इनकार?
एलिमिनेटर मुकाबले के टॉस के समय का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तहर फैल रहा है। जिसमें टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं। इस दौरान शुभमन गिल ने उनको इग्नोर किया और दोनों कप्तानों के बाद हिचकिचाहत के बाद दोनों हाथ मिलाने की जगह पीछे हटते नजर आए। इस पूरी घटना के बाद दोनों के बीच एक अजीबोगरीब तनाव देखने को मिला था।
इस वीडियो के बाद फैंस का एक समूह जहां इसे दोनों खिलाड़ियों के बीच इगो के चलते गिल को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और उनका मानना है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। वहीं फैंस का एक दूसरा समूह का मानना है कि यह दोनों खिलाड़ियों के बीच ईगो क्लैश या मनमुटाव है और इस घटना के लिए दोनों खिलाड़ी जिम्मेदार है। हालांकि सच क्या है इसका पता लगाना काफी मुश्किल है। बता दें कि गिल का विकेट गिरने के बाद भी हार्दिक पांड्या आक्रामक रूप में जश्न मनाते नजर आए थे।
यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो:
मुंबई की क्वॉलीफायर 2 में पंजाब किंग्स के होगी टक्कर
खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की शानदार पारी के दम पर 228 रनों का विशाल लक्ष्य बोर्ड पर लगाया। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस निर्धारित 20 ओवरों में महज 208 रन ही बना सकी। अब मुंबई इंडियंस का मुकाबला क्वॉलीफायर 2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 जून को खेला जाएगा।