llc all you need know sportstiger

लीजेंड्स लीग क्रिकेट यानी LLC  2024  के नए संस्करण का आगाज  20 सितंबर, 2024 को जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में मणिपाल टाइगर्स और कोणार्क सूर्यास के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होने वाला है। इस बार लीग के मुकालबे भारत के चार शहरों जोधपुर, सूरत, जम्मू और श्रीनगर में खेले जाएंगे। छह टीमों के बीच खेले जाने वाले इस रोमांचक लीग का फाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर, 2024 को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला जाएगा।   इस आर्टिकल में हम आपको एलएलसी के शेड्यूल से लेकर कहां देखें जैसी कई अहम जानकारियां उपलब्ध करवाएंगें।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का पूरा शेड्यू ल

एलसीसी 2024 में छह टीमों के बीच कुल 25 मुकाबले भारत के चार शहरों में खेले जाएंगे। जहां जोधपुर का बरकतुल्लाह खान स्टेडियम समेत सूरत का लालभाई कॉन्ट्रैक्ट स्टेडियम और जम्मू का मौलाना आजाद स्टेडिटम में 6-6 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में फाइनल समेत सात मुकाबले खेले जाएंगे।

जोधपुर

20 सितंबर 2024: कोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम मणिपाल टाइगर्स

21 सितंबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम हैदराबाद टीम

22 सितंबर 2024: मणिपाल टाइगर्स बनाम गुजरात टीम

23 सितंबर 2024: सदर्न सुपरस्टार्स बनाम गुजरात टीम

24 सितंबर 2024: आराम का दिन

25 सितंबर 2024: हैदराबाद टीम बनाम सदर्न सुपरस्टार्स

26 सितंबर 2024: सदर्न सुपरस्टार्स बनाम गुजरात टीम

सूरत

27 सितंबर 2024: कोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम मणिपाल टाइगर्स

28 सितंबर 2024: हैदराबाद टीम बनाम गुजरात टीम

29 सितंबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम कोणार्क सूर्यास ओडिशा

30 सितंबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम मणिपाल टाइगर्स

1 अक्टूबर 2024: मणिपाल टाइगर्स बनाम सदर्न सुपरस्टार्स

2 अक्टूबर 2024: कोणार्क सूर्यस ओडिशा बनाम सदर्न सुपरस्टार्स

जम्मू

3 अक्टूबर 2024: मणिपाल टाइगर्स बनाम हैदराबाद टीम

4 अक्टूबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम कोणार्क सूर्यस ओडिशा

5 अक्टूबर 2024: हैदराबाद टीम बनाम गुजरात टीम

6 अक्टूबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम सदर्न सुपरस्टार्स

6 अक्टूबर 2024: कोणार्क सूर्यस ओडिशा बनाम हैदराबाद टीम

7 अक्टूबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात टीम

8 अक्टूबर 2024: रेस्ट डे

श्रीनगर

9 अक्टूबर 2024: हैदराबाद टीम बनाम सदर्न सुपरस्टार्स

10 अक्टूबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम मणिपाल टाइगर्स

11 अक्टूबर 2024: कोणार्क सूर्यस ओडिशा बनाम गुजरात टीम

12 अक्टूबर 2024: क्वालीफायर (पोजीशन 1 बनाम पोजीशन 2)

13 अक्टूबर 2024: एलिमिनेटर (पोजीशन 3 बनाम पोजीशन 4)

14 अक्टूबर 2024: सेमी फ़ाइनल (हारने वाला क्वालीफ़ायर बनाम एलिमिनेटर विजेता)

15 अक्टूबर 2024: रेस्ट डे

16 अक्टूबर 2024: फाइनल (विजेता क्वालीफायर बनाम विजेता सेमीफाइनल)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 कहां देखें?

भारत में लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 को स्टार स्पोर्ट्स पर और डिजिटल प्लेटफॉर्म में फैनकोड पर देख सकते हैं। 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 की पूरी टीमें - 

मणिपाल टाइगर्स

हरभजन सिंह (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, थिसारा परेरा, शेल्डन कॉटरेल, डैन क्रिश्चियन, एंजेलो परेरा, मनोज तिवारी, असेला गुणरत्ने, सोलोमन मिर, अनुरीत सिंह, अबू नेचिम, अमित वर्मा, इमरान खान, राहुल शुक्ला, अमितोज सिंह, प्रवीण गुप्ता, सौरभ तिवारी।

इंडिया कैपिटल्स

एशले नर्स, बेन डंक, ड्वेन स्मिथ, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, नमन ओझा, धवल कुलकर्णी, क्रिस मोफू, फैज फजल, इकबाल अब्दुल्ला, किर्क एडवर्ड्स, राहुल शर्मा, पंकज सिंह, ज्ञानेश्वर राव, भारत चिपली, परविंदर अवाना, पवन सुयाल, मुरली विजय, इयान बेल। 

गुजरात जायंट्स

क्रिस गेल, लियाम प्लंकेट, मोर्ने वैन विक, लेंडल सिमंस, असगर अफगान, जेरोम टेलर, पारस खड़का, सीकुगे प्रसन्ना, कामौ लीवरॉक, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, शैनन गैब्रियल, समर कादरी, मोहम्मद कैफ, एस श्रीसंत, शिखर धवन।

कोणार्क सूर्यास

इरफान पठान (कप्तान), यूसुफ पठान, केविन ओ ब्रायन, रॉस टेलर, विनय कुमार, रिचर्ड लेवी, दिलशान मुनवीरा, शाहबाज नदीम, फिदेल एडवर्ड्स, बेन लाफलिन, राजेश बिश्नोई, प्रवीण ताम्बे, दिवेश पठानिया, केपी अप्पन्ना, अंबाती रायुडू, नवीन स्टीवर्ट।

सदर्न सुपरस्टार्स

दिनेश कार्तिक, एल्टन चिगुंबुरा, हैमिल्टन मसाकाद्जा, पवन नेगी, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल, श्रीवत्स गोस्वामी, हामिद हसन, नाथन कोल्टर नाइल, चिराग गांधी, सुबोथ भाटी, रॉबिन बिस्ट, जेसल कारी, चतुरंगा डी सिल्वा, मोनू कुमार, अब्दुल रज्जाक।

अर्बनराइज हैदराबाद 

सुरेश रैना (c) गुरकीरत सिंह मान, पीटर ट्रेगो, समीउल्ला शिनवारी, जॉर्ज वर्कर, इसुरु उदाना, रिक्की क्लार्क, स्टुअर्ट बिन्नी, जसकरन मल्होत्रा, चैडविक वाल्टन, बिपुल शर्मा, नुवान प्रदीप, योगेश नागर।