most 100s in ipl 1722408137970 original

Most hundreds in IPL History: आईपीएल के 18वें संस्करण का आगाज 22 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम में गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होने वाला है। आईपीएल इतिहास के पिछले 17 बरसों में कई खिलाड़ियों ने लगाता शानदार प्रदर्शन कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया है। इस आर्टिकल में हम आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर एक नजर डालेंगे। 

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टॉप पर हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते हुए आठ शतक लगाए हैं। कोहली ने आईपीएल 2016 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए चार शतक समेत 973 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। उनके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर हैं, जिनके नाम सात शतक हैं। आरआर की सफलता में उनका अहम योगदान रहा है।   

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज (Most hundreds in IPL History) :

खिलाड़ी

देश

अवधि

मैच

रन

बेस्ट स्कोर

100

विराट कोहली (RCB)

इंडिया

2008-2024

252

8004

113*

8

जोस बटलर (MI/RR)

इंग्लैंड

2016-2024

107

3582

124

7

क्रिस गेल (KKR/KXIP/PBKS/RCB)

वेस्टइंडीज

2009-2021

142

4965

175*

6

शुभमन गिल (GT/KKR)

इंडिया

2018-2024

103

3216

129

4

केएल राहुल (KXIP/LSG/PBKS/RCB/SRH)

इंडिया

2013-2024

132

4683

132*

4

शेन वाटसन (CSK/RCB/RR)

ऑस्ट्रेलिया

2008-2020

145

3874

117*

4

डेविड वॉर्नर (DC/SRH)

ऑस्ट्रेलिया

2009-2024

184

6565

126

4

संजू सैमसन (DC/RR)

इंडिया

2013-2024

168

4419

119

3

एबी डी विलियर्स (DC/RCB)

साउथ अफ्रीका

2008-2021

184

5162

133*

3

हासिम अमला (KXIP)

साउथ अफ्रीका

2016-2017

16

577

104*

2

बेन स्टोक (CSK/RPS/RR)

इंग्लैंड

2017-2023

45

935

107*

2

जॉनी बेयरस्टो (PBKS/SRH)

इंग्लैंड

2019-2024

50

1589

114

2

यशस्वी जायसवाल (RR)

इंडिया

2020-2024

53

1607

124

2

ऋतुराज गायकवाड़ (CSK)

इंडिया

2020-2024

66

2380

108*

2

एडम गिलक्रिस्ट (DCH/KXIP)

ऑस्ट्रेलिया

2008-2013

80

2069

109*

2

विरेंद्र सहवाग (DC/KXIP)

इंडिया

2008-2015

104

2728

122

2

मुरली विजय (CSK/DC/KXIP)

इंडिया

2009-2020

106

2619

127

2

क्विंटन डी कॉक (DC/LSG/MI/RCB/SRH)

साउथ अफ्रीका

2013-2024

107

3157

140*

2

ब्रैंडन मैक्कुलम(CSK/GL/KKR/Kochi/RCB)

न्यूजीलैंड

2008-2018

109

2880

158*

2

सूर्यकुमार यादव (KKR/MI)

इंडिया

2012-2024

150

3594

103*

2

अजिंक्य रहाणे (CSK/DC/KKR/MI/RPS/RR)

इंडिया

2008-2024

185

4642

105*

2

शिखर धवन (DC/DCH/MI/PBKS/SRH)

इंडिया

2008-2024

222

6769

106*

2

रोहित शर्मा (DCH/MI)

इंडिया

2008-2024

257

6628

109*

2

हालांकि इस लिस्ट में मौजूद कई दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। जो इस बार आईपीएल में खेलते नजर नहीं आएंगे।