ms dhoni gets surprise video call from csk skipper ruturaj gaikwad

Picture Credit: X

भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एमएस धोनी ने 7 जुलाई को मुंबई में अपनी पत्नी साक्षी सिंह के साथ अपना 43वां जन्मदिन मनाया। भारत के सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को तीनों आईसीसी ट्राफियां जीताकर, यह कारनामा करनाने वाले वर्ल्ड कप के इकलौते कप्तान बन गए हैं । फिलहाल एमएस धोनी मुंबई में मौजूद है, जहां अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के उत्सव में नजर आए थे। 

अनंत और राधिका के संगीत सेरेमनी के एक दिन बाद, दिग्गज एमएस धोनी ने अपना 43 वां जन्मदिन मनाया। इस बीच एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक फोन कॉल के जरिए धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। इस बातचीत का स्क्रीनशॉट सीएसके कप्तान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। 

ऋतुराज गायकवाड़ ने अनोखे अंदाज में धोनी को विश किया बर्थडे

ऋतुराज गायकवाड़ वर्तमान में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे में मौजूद हैं। इस बीच गायकवाड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के लिए एक स्पेशल स्टोरी शेयर की है। जिसमें गायकवाड़ अपने साथी खिलाड़ी मुकेश कुमार और सीएसके के गेंदबाज तुषार देशपांडे की मौजूदगी में एमएस धोनी को सरप्राइज देते हुए वीडियो कॉल के जरिए बर्थडे विश किया। यह इंस्टाग्राम स्टोरी करते हुए गायकवाड़ ने कैप्शन में लिखा "हैप्पी बर्थडे टू आवर ओन द ओनली थाला। आपके साथ समय बिताने के लिए हमेशा आभारी हूं।

ruturaj gaikwad insta story

मुंबई में धोनी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड सेलिब्रिटी और सुपरस्टार सलमान खान ने भी रविवार को एमएस धोनी के जन्मदिन समारोह में सभी को चौंकाते हुए मौजूद रहे। इसके साथ ही सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा  "हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब! @mahi7781 " गौरतलब है आखिरी बार आगामी आईपीएल 2025 में नजर आ सकते हैं।