ishan kishan mumbai indians sportsitger

Credit: IPL

इस साल के आखिरी में आगामी आईपीएल सीजन से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन होने वाला है। इस ऑक्शन में कई खिलाड़ी एक टीम से दूसरे टीम में जाते नजर आने वाले हैं। इस बीच एक रिपोर्ट ने हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसके मुताबिक SRH के इस युवा खिलाड़ी को ऑक्शन में खरीदने को लेकर दो-तीन फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त होड़ लग सकती है। 

अगले आईपीएल से पहले ईशान किशन की हो सकती हैं घर वापसी

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियां कुछ प्लेयर्स को ट्रेड कर सकती है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर चर्चा काफी तेज हो रही है। उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ईशान किशन में काफी ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही है। मुंबई उनको एक बार फिर से अपनी टीम में शामिल करने को देख रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान किशन को मुंबई इंडियंस द्वारा अप्रोच किया गया है। लेकिन, अब तक कुछ भी पक्का नहीं हुआ है।

सिर्फ मुंबई इंडियंस ही नहीं बल्कि कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स भी ईशान किशन में रुचि दिखा रही हैं। रयान रिकेल्टन का कट सकता है पत्तासाउथ अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन, ईशान किशन एमआई को और भी ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देते हैं। किशन के होने से मुंबई का विकेटकीपर डिपार्टमेंट भी कवर हो जाएगा और उनके पास एक और विदेशी खिलाड़ी खिलाने का ऑप्शन होगा। इसके अलावा रोहित शर्मा की उम्र को ध्यान में रखते हुए भी एक भारतीय ओपनर के बारे में मुंबई को सोचना होगा।

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 11.25 करोड़ रुपये में खरीदे गए किशन का SRH के लिए सीज़न मिला-जुला रहा। उन्होंने कुछ बड़े स्कोर बनाए, लेकिन निरंतरता बनाए रखने के लिए संघर्ष करते रहे, और अंततः सीज़न में 354 रन ही बना पाए। हालाँकि, उनकी क्षमता अच्छी तरह से स्थापित है, और वह एक उच्च-स्तरीय खिलाड़ी हैं जिन पर अधिकांश फ्रैंचाइज़ी खुशी-खुशी दांव लगा सकती हैं।

किशन को आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन के कारण फ्रैंचाइज़ी ने इस विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को मौजूदा सीज़न से पहले ही रिलीज़ कर दिया। फ़िलहाल, बाएँ हाथ का यह बल्लेबाज़ किसी भी प्रारूप में टीम इंडिया का नियमित खिलाड़ी नहीं है।