chris gayle became the first ever batter to 1000 t20 sixes during kxip vs rr fixture in ipl 2020 sportstiger

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम क्रिकेट इतिहास में कई रिकॉर्ड दर्ज है। आज से तकरीबन चार बरस पहले आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छक्कों का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। क्रिकेट जगत में गेल यूनिवर्स बॉस  नाम से मशहूर है।

गेल बने थे टी-20 क्रिकेट में एक हजार छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी 

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल को टी20 फॉर्मट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में छोटे फॉर्मेट में कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए है। इस फॉर्मेट में यह दिग्गज छक्के लगाने के लिए जाने जाते थे। दो बार के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन खिलाड़ी के नाम टी20 फॉर्मेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है, और वह सूची में किसी भी बल्लेबाज से बहुत आगे हैं। 

14000 से अधिक रनों के साथ, क्रिस गेल के नाम टी-20 फॉर्मेट 1056 छक्के हैं। वह टी20  फॉर्मेट  में 1000 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आज से चार बरस पहले आज ही के दिन यानी 30 अक्टूबर, 2020 को अबू धाबी में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2020 के में खेलते हुए 1000 छक्के लगाने का कारनामा किया था।

गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उस मुकाबले में खेली थी 99 रनों की पारी

खेले गए उस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 185/4 रन बनाए। क्रिस गेल 63 गेंदों पर छह चौकों और आठ छक्कों की मदद से 99 रन बनाकर आउट हो गए। इसके साथ ही गेल अपने टी20 करियर में 1000 छक्के लगाने के रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इसके साथ गेल यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। हालांकि, उनकी पारी बेकार पंजाब को जीत नहीं दिला सकी। राजस्थान ने महज 17.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा किया, जिसमें बेन स्टोक्स ने 50 रन बनाए।  क्रिस गेल वर्तमान में टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों लिस्ट में टॉप पर काबिज है।