
आज से ठीक 9 बरस पहले आज ही के दिन यानी 13 अप्रैल 2016 को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2016 का पांचवां मुकाबला खेला गया। खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुबंई इंडियंस ने रोहित शर्मा की नाबाद 84 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर पांच गेंदें शेष रहते रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।
रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी के दम पर मुंबई ने जीता मैच
आईपीएल 2016 का पांचवां मुकाबला घेरलू टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। खेले गए इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर की क्रमश: 64 और 52 रनों की पारियों की मदद से निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बढ़िया रही। कप्तान रोहित शर्मा ने पार्थिव पटेल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। हालांकि उसके बाद पार्थिव पटेल रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद हार्दिक पांड्या भी 9 रन बनाकर पीयूष चावला का शिकार हुए। वहीं मिशेल मैक्लेनाघन ने 20 रनों की पारी खेलकर मुंबई को जीत के करीब पहुंचाया। वहीं जोस बटलर ने 41 रनों की पारी खेलकर मुंबई की जीत तय कर दी।
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर बटलर के आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने आंद्रे रसेल को लगातार तीन चौके लगाकर मुंबई की जीत निश्चित कर दी। इसके चलते आखिरी ओवर मुंबई को जीत के लिए महज 1 रन की जरूरत थी। ऐसे में आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने 1 रन बनाकर मुबंई को मुकाबला जीताकर चैंपियन टीम को विजय रथ पर ला दिया। रोहित शर्मा 54 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेलने के चलते प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।