
Picture Credit: X
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 फाइनल मुकाबला लॉड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। खेले जा रहे इस मुकाबले के बीच हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर एक नजर डालने वाले हैं।
WTC फाइनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
लॉड्स में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया भारत के बाद दो बार WTC फाइनल खेलने वाली दूसरी टीम बन चुकी है। पिछले सीजन में भारत को पछाड़कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब अपने नाम करने वाली ऑस्ट्रेलिया की नजरे यह खिताब लगातार दूसरी बार जीतने पर होगी। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के अजिंक्य रहाणे समेंत ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल है।
हेड ने भारत के खिलाफ WTC फाइनल में 163 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को खिताब जीताने में अहम योगदान दिया था। हालांकि इस लिस्ट में भारत के तीन दिग्गज खिलाड़ी शामिल है। जिसमें से लिस्ट में मौजूद विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है। हालांकि लिस्ट में कुछ दिग्गज खिलाड़ी शामिल है। वहीं इस लिस्ट में मौजूद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ लिस्ट में शामिल है। हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल से पहले तक इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे 199 रनों के साथ टॉप पर मौजूद थे।
हालांकि जारी मुकाबले की पहली पारी में हेड महज 11 रन बनाकर अजिंक्य रहाणे को पछाड़ने से चूक गए। उनको रहाणे को पछाडने के लिए मैच से पहले 19 रनों की दरकार थी। हालांकि स्टीव स्मिथ लंच ब्रेक तक नाबाद 26 रन बनाकर WTC फाइनल में 181 रनों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है।
WTC फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी | रन |
स्टीव स्मिथ | 221 |
अजिंक्य रहाणे | 199 |
ट्रेविस हेड | 192 |
रोहित शर्मा | 122 |
विराट कोहली | 120 |