rinku singh gets engage to mp priya saroj

Picture Credit: X

भारतीय स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह आज यानी 8 जून को समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ लखनऊ की एक सात सितारा होटल में सगाई के बंधन में बंध गए हैं। सगाई के इस मौके पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव समेत कई सपा नेता पहुंचे। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 18 नंबर को बनारस में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सगाई के इस मौके पर कई जाने माने हस्तियों ने शिरकत की है। 

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने एक-दूसरे को पहनाई अंगूठी 

कोलकाता नाइट राइडर्स के धमाकेदार फिनिशर रिंकू सिंह ने मछलीशहर की सांसद और सपा नेता प्रिया सरोज के साथ आज यानी 8 जून को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में सगाई कर ली है। सगाई के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रिया सरोज स्टेज पर रिंकू सिंह से साथ नजर आ रही है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज अपनी सगाई समारोह में काफी खूबसूरत दिखे। स्टेज पर प्रिया सरोज इमोशनल दिखाई दीं। 

राजीव शुक्ला ने दी कपल को बधाई 

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस मौके पर कहा कि 'इनकी जोड़ी शानदार है। उन दोनों को बहुत बधाई। दोनों अपने अपने क्षेत्र में काफी सफल है। वहीं इस मौके पर प्रिया के चाचा भगवती  सरोज ने कहा कि 'यह मौका आज हमारे लिए काफी अहम है। यह हमारे लिए काफी खुशी का और गर्व का क्षण है। दोनों परिवारों की सहमति पर कार्यक्रम हो रहा है। यह हमारे लिए काफी खास है। हमारे समुदाय में पहली बार कोई इंटरनेशनल शादी हो रही है। 

कई नेताओं ने की सगाई में शिरकत 

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के सगाई के इस मौके पर कई नेताओं ने शिरकत की। इस मौके पर अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, जया बच्चन, धर्मेंद्र यादव समेंत समाजवादी पार्टी के कई ओर नेता भी नजर आए।