
IPL का पिछला सीजन रिंकू सिंह के लिए शानदार रहा था। लेकिन इस सीजन रिंकू कोलकाता के लिए कोई बड़ा कमाल नहीं कर सके। जिसके चलते रिंकू सिंह को आगामी वर्ल्ड कप 2023 के लिए हाल ही में चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया। इस बीच KKR ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिंकू सिंह की एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमें रिंकू सिंह अपने हाथ पर बने टैटू की पूरी कहानी बताते नजर आ रहे हैं।
जानिए क्या है रिंकू सिंह के हाथ पर बने टैटू का राज
दरअसल कोलकाता के इस शानदार बल्लेबाज ने अपने दाएं हाथ पर एक टैटू बनावाया है। जिसमें एक घड़ी बनी हुई है। यहीं नहीं घड़ी में दोपहर के 2 बजकर 20 मिनट का समय दिख रहा है। इस बीच हाल ही में KKR के एक पॉडकास्ट में रिंकू सिंह ने अपनी हाथ पर बनी इस घड़ी का राज खोल दिया है।
रिंकू ने बताया हैं कि KKR ने मुझे दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर खरीदा था। उस समय ऑक्शन के जरिए जो पैसा मुझे मिला, उससे मेरी सारी परेशानी दूर हो गई। उस वजह से मैने घड़ी का यह टैटू अपने हाथ पर बनवाया है। इसके साथ ही रिंकू ने इस घड़ी वाले टैटू के नीचे Family लिखवाया हुआ है।
T20 World Cup 2024 के रिजर्व में शामिल है रिंकू सिंह -
भारत ने आगामी T20 World Cup 2024 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। जिसमे रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। घोषित भारतीय टीम के अलावा रिंकू सिंह को आवेश खान, खलील अहमद और शुभमन गिल के साथ रिजर्व में रखा गया है।
T20 World Cup 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम-
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्व खिलाड़ी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।