
Credits: X
भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 8 सितंबर 2024 को अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। पिछले कुछ समय से गिल मैदान के साथ-साथ मैदान के बाहर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच एक बार फिर शुभमन गिल उनके जन्मदिलन पर बॉलीवुड अभिनेत्री अवनीत कौर के साथ ली गई वायरल तस्वीर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन अटकलों को अवनीत कौर ने इंस्टा स्टोरी लगाकर और बल दिया है।
बर्थडे पर अवनीत कौर ने शेयर की गिल के लिए इंस्टा स्टोरी
हाल ही में 8 सितंबर 2024 को अपना 25वां जन्मदिन मनाने वाले शुभमन गिल आए दिन अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बनाते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर गिल की एक तस्वीर बॉलीवुड अभिनेत्री अवनीत कौर के साथ जमकर वायरल हो रही है।
जिसमें अवनीत ने गिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी के कैप्शन में लिखा है "हैप्पी बर्थडे शुभमन! लोगों को प्रेरित करते रहो! हमेशा तुम पर गर्व है," इस वायरल इंस्टा स्टोरी के बाद शुभमन गिल और अवनीत कौर के रिलेशनशिप की अपवाहों को और बल मिला है। वहीं वायरल इंस्टा स्टोरी पर फैंस कई अटकलें लगाते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि शुभमन गिल का नाम पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ भी जोड़ा जाता रहा है। और उस दौरान दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया था, लेकिन अब खबरे आ रही है कि गिल और सारा का रिश्ता खत्म हो गया है। वहीं इसके बाद से गिल अवनीत कौर के साथ रिलेशनशिप में है।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गिल और अवनीत साथ में नजर आए है। इससे पहले भी 2023 में दोनों को एक-दूसरे के साथ घूमते देखा गया था। तब दोनों लंदन में छुट्टियां मनाते नजर आए थे। तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरे मीडिया में चलने लगी थी।
दलीप ट्रॉफी में गिल का रहा निराशाजनक प्रदर्शन
जारी दलीप ट्रॉफी में भारत ए की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल की टीम को भारत बी से 76 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस दौरान मैच की दोनों पारियों में गिल ने 23 की औसत से महज 46 रन बनाए। हालांकि शुभमन गिल अब 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे।