surya sachin sportstiger

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में है। सूर्या ने अब तक खेले गए 14 मुकाबलों में 71.11 की औसत से 640 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच अर्धशतकीय पारियां आई है। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 मई को खेले गए मुकाबले में सूर्या ने 39 गेंदों में 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े थे। हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ सूर्या ने इस शानदार पारी के साथ सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। 

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड 

आईपीएल 2025 में अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सूर्यकुमार यादव ने 26 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए 69वें मुकाबले में एक और धमाकेदार अर्धशतकीय पारी जड़ दी। 57 रनों की इस विस्फोटक पारी के साथ ही सूर्या ने आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड में तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2010 में 618 रन बनाए थे, जो रिकॉर्ड अब तक कायम था लेकिन सूर्या को उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 36 रन चाहिए थे और उन्होंने 15वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर मिड-विकेट पर सिंगल के साथ उनको पछाड़कर मुंबई के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

गौरतलब है कि सूर्या इससे पहले 2023 में इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे, लेकिन तब इसे तोड़ने में नाकाम रहे। उस सीजन सूर्यकुमार यादव ने 603 रन बनाए थे। साथ ही सूर्या 32* छक्कों के साथ मुंबई के लिए एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। 

एक आईपीएल सत्र में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन:

640* - सूर्यकुमार यादव (2025)

618 - सचिन तेंदुलकर (2010)

605 - सूर्यकुमार यादव (2023)

553 - सचिन तेंदुलकर (2011)

540 - लेंडल सिमंस (2015)

538 - रोहित शर्मा (2013)