jonny bairstow

Picture Credit: BCCI/IPL

आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइट्ंस और मुंबई इंडियंस के बीच न्यू चंडीगढ़ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसें मुंबई की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में बिना किसी विकेट के 79 रन बोर्ड पर लगाकर तेज तर्रार शुरुआत दी है। इस दौरान बेयरस्टो ने प्रसिद्ध कृष्णा के एक ओवर में 26 रन बना डाले।

जॉनी बेयरस्टो ने लगाई प्रसिद्ध कृष्णा की क्लास

पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रियान रिकल्टन की जगह मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में शामिल हुए इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर बिना किसी नुकसान के मुंबई को पावपप्ले में 79 रनों के स्कोर पर पहुंचा दिया है।

हालांकि गुजरात की ओर से चौथा ओवर लेकर आए प्रसिद्ध कृष्णा को जॉनी बेयरस्टो ने जमकर धुनाई करते हुए तीन छक्को और दो चौकों की मदद से 22 रन बंटोरे। बेयरस्टो ने उनके ओवर की पहली गेंद पर ओवर द स्क्वायर छक्का जड़ा। उसके बाद अगली गेंद पर ओवर कवर पोइंट चौका जड़ दिया। हालांकि तीसरी गेंद पर बेयरस्टो बड़ा शॉट खेलने में नाकाम रहे। मगर दो गेंदों पर उन्होंने थर्ड मैन के ऊपर से और प्लेट छक्का जड़ दिया। वहीं आखिरी गेंद पर बेयरस्टो ने एक बार फिर थर्ड मैन की तरफ चौका लगाकर ओवर में 26 रन बंटोरे। 

यें भी पढ़े: IPL 2025: एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गुजरात टाइटंस के जोस बटलर

इस बीच पावरप्ले में मुंबई की इस सलामी जोड़ी तेज तर्रार शुरुआत देकर बड़े स्कोर की नीव रख दी है। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। बेयरस्टो 22 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर क्रीज पर साई किशोर का शिकार हुए। वहीं रोहित शर्मा 23 गेंदों में 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।