boult watch

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबले 29 मई से खेले जाएंगे। जहां क्वालीफायर 1 टेबल टॉपर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। वहीं क्वालीफायर 2 गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस बीच क्वालीफायर 2 के लिए तैयारियों में जुटी मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बोल्ट अपने हमवतन स्पिनर की नकल करते नजर आ रहे हैं। 

ट्रेंट बोल्ट ने की मिचेल सेंटनर की एक्शन की नकल 

मुंबई इंडियंस को अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस 14 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर रही है। इस बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले क्वालीफायर 2 मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। 

जिसमें मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबजा ट्रेंट बोल्ट अपने हमवतन स्पिनर गेंदबाज मिचेल सेंटरन के गेंदबाजी एक्शन की नकल करते नजर आ रहे हैं। मुंबई ने कैप्शन " 1-10 के पैमाने पर, आप बोल्ट द्वारा सेंटनर की नकल को किस प्रकार आंकेंगे?" कैप्शन के साथ शेयर किया है। इस दौरान खराब स्पिन गेंद करने के बाद बोल्ट हसंते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि "इसलिए हमें फास्ट गेंदबाजी पर ही फोकस करना चाहिए।"

छह मैच लगातार जीत की वापसी 

आईपीएल इतिहास में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। टीम को शुरुआत चार मुकाबलों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार छह मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई। हालांकि मुंबई को अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।