are virat kohli and anushka sharma moving to uk

Credit: X

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद लंदन पहुंच गए हैं। 29 जून को बारबाडोस में जीते गए ऐतिहासिक फाइनल के बाद  बीसीसीआई ने 4 जुलाई को मुंबई में एक विक्ट्री परेड का आयोजन किया था। उसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था। इस सम्मान समारोह के बाद विराट कोहली मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरते नजर आए थे।

वहीं विराट कोहली के लंदन जाने के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन में मौजूद है। वहीं रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि विराट भी बच्चों और वाइफ के साथ लंदन में शिफ्ट होने वाले हैं। 

क्या रिटायरमेंट के बाद  लंदन में शिफ्ट होंगे विराट-अनुष्का

ये अटकलें खासतौर पर इसलिए लग रही हैं क्योंकि अनुष्का और विराट को अक्सर लंदन में देखा गया है। 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विराट ने अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर लंदन में परिवार के साथ समय बिताया था। तब एक वायरल तस्वीर में अनुष्का और विराट लंदन के एक रेस्तरां के बाहर देखा गया था। वहीं अपने दूसरे बच्चे अकाय के जन्म के कुछ दिनों बाद विराट को वामिका के साथ लंदन के एक रेस्तरां में भी देखा गया था। 

जिससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि अकाय का जन्म लंदन में हुआ था क्योंकि अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी के कई महीने लाइमलाइट से दूर लंदन में रहकर बिताय थे। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने बेटे के जन्म के पांच दिन बाद उसके जन्म की घोषणा की और तब तक फैंस को अकाय के जन्म के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि विराट कोहली भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से चूक गए और अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए इंग्लैंड गए। 

वहीं डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मैजिक लैम्प नाम की एक कंपनी के डायरेक्टर बने हुए है। इस कंपनी की स्थापना 1 अगस्त 2022 को की गई थी।