what was rishabh pant s first question after horrific car accident in 2022

Picture Credit: X

दिसंबर 2022 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक भीषण कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। जिसमें भारतीय खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दरअसल दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जाते समय पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसके बाद उनकी कार में भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते उनकी कार जलकर एक टिन के डिब्बे में तब्दील हो गई थी। इस कार एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में होश होने पर डॉक्टर से कई गंभीर सवाल किए थे, जिसको लेकर पंत की सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। 

एक्सीडेंट के बाद पंत ने डॉक्टर से किया था यह पहला सवाल 

न्यू ईयर के लिए अपने घर जाते वक्त भीषण कार हादसे का शिकार होने के बाद ऋषफ पंत बाल-बाल बचे थे। डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई थी। ऐसे वहां मौजूद दो स्थानीय लड़कों ने पंत को कार से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई थी। साथ ही उनको पास ही के एक अस्पताल में ईलाज के लिए लेकर गए थे। 

इस गंभीर हादसे के बाद पंत की मुंबई में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने सर्जरी की थी। हालांकि सर्जरी के दौरान अस्पताल पहुंचते ही पंत ने डॉक्टर से पहला सवाल किया था कि " क्या मैं कभी दोबारा क्रिकेट खेल पाऊंगा?" 

ये भी पढ़े: बर्मिंघम टेस्ट से पहले इंडियन टीम में हुई पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर की एंट्री, कप्तान ने किया था खास अनुरोध

भाग्यशाली रहे थे पंत 

डेली टेलीग्राफ से बात करते हुए पंत की सर्जरी करने वाले डॉक्टर पारदीवाला ने कहा कि " ऐसे भीषण कार हादसे के बाद पंत बहुत भाग्यशाली थे की वह जिंदा बच गए। जब उनको अस्पताल लाया गया था तो उनका दाहिना घुटना पूरी तरह उखड़ गया था। उनके दाहिने टखने में भी चोट थी। इसके अलावा उनके शरीर पर कई अन्य भी छोटी-मोटी चोटें लगी थी।

इसके साथ ही कार से बाहर निकालते समय टूटे हुए कांच के कारण उनकी पीठ का काफी हिस्सा छिल गया था। इस तरह के भीषण कार हादसे में जान का काफी जोखिम होता है। हालांकि पंत ने हार नहीं मानी और जोश और जज्बे के चलते वह दो साल से कम समय में वह क्रिकेट मैदान में वापसी करने में कामयाब रहे।"