yograj singh opens up on vinod kambli s lifestyle during his cricketing days and how that affected his career sportstiger

अक्सर अपने बयानों के लेकर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने विनोद कांबली को लेकर एक हैरतअंगेज खुलासा किया है। योगराज सिंह ने बताया है कि कांबली को उनकी सलाह नहीं मानना भारी पड़ रहा है। आज वह जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं उनको लेकर मैंने पहले ही उनको आगाह कर दिया था। 

विनोद कांबली को लेकर योगराज सिंह ने क्या कहा

1991 में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले विनोद कांबली ने 2000 में अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला। हालांकि एक समय अपने बल्लेबाजी से सुर्खियां बंटोरने वाले कांबली काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। साथ ही भयंकर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कांबली को दिए गई सलाह को लिए खुलासा किया है। 

67 वर्षीय योगराज सिंह ने एक वेबसाइट को दिए गए अपने इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा कि "मैंन एक बार विनोद कांबली से कहा था कि ये पार्टियां, सिगरेट पीना, लड़कियों के पास जाना बंद कर दो वरना तुम जल्द खत्म हो जाओगे और इसको लेकर रोओगे। देखिए उसके बाद क्या हुआ। मैं उस समय उससे व्यक्तिगत रूप से बात कर रहा था। लेकिन उनसे फिर कहा 'सर आपका समय चला गया।' वह सोचता था कि 'मैं राजा हूं।' लेकिन आप खेल से बड़े कभी नहीं हो सकते।"

गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में कांबली की तबीयत काफी खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। जहां पाया गया कि उनके मस्तिष्क में थक्के जमे हुए हैं।

ऐसा रहा कांबली का इंटरनेशनल करियर 

विनोद कांबली के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मुकाबले खेले थे। जिसमें टेस्ट में उनके बल्ले से 1084 और वनडे में 2744 रन बनाए हैं।