
Credit: X
पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर अभी आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस टीम में शामिल है। हालांकि पिछले कुछ सालों से अर्जुन को आईपीएल में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। इस बीच युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अर्जुन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होनें अर्जुन को युवराज सिंह से ट्रेन करने की बात कही है।
अर्जुन तेंदुलकर को लेकर क्यो बोल गए योगराज सिंह
योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बयान देते हुए कहा कि "मैंने अर्जुन को कहा है कि वह अपनी गेंदबाजी के बजाय अपनी बैटिंग पर फोकस करे। सचिन तेंदुलकर के बेटे को तीन महीने के लिए युवराज सिंह से ट्रेनिंग लेनी चाहिए। मैं इस बात का दावा करता हूं कि युवराज सिंह उसे क्रिस गेल जैसा बल्लेबाज बना सकते हैं।" गौतरलब है कि युवराज सिंह की मेटरशिप में पहले ही अभिषेक शर्मा से लेकर शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करके खुब नाम कमाया है। अभिषेक शर्मा आए दिन अपने धमाकेदार प्रदर्शन का श्रेय युवराज सिंह को देते नजर आते हैं।
बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। वहां उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से निराशाजनक रहा है। उन्होंने पिछली तीन रणजी ट्रॉफी पारियों में 17 की औसत से महज 51 रन बनाए हैं। हालांकि इस दौरान गेंद के साथ उनका प्रदर्शन कुछ बेहतर रहा है। उन्हें 4 मैचों में 18.18 की औसत की 16 विकेट चटकाए हैं।
ऐसा रहा आईपीएल करियर
अर्जुन तेंदुलकर ने 2023 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल डेब्यू का मौका मिला था। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर उस मौके को लपक नहीं पाए। अब तक खेले 5 आईपीएल मैचों में उन्होंने 3 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से भी निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। इस बार भी मुंबई ने 30 लाख की बेस प्राइज पर अर्जुन को खरीदा है।