
26 जुलाई से शुरु हो चुके पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल विमेंस इवेंट में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने भारत को पेरिस ओलंपिक का पहला मेडल दिला दिया है। मनु भाकर फाइनल राउंड में तीसरे पायदान पर रहकर कांस्य पदक जीतने में कामयाब हुई थी। मनु भाकर के इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु को बधाई दी।
कांस्य पदक जीतने पर मनु को पीएम मोदी ने दी बधाई
पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए रविवार 29 जुलाई खुशियों भरा रहा। दूसरे दिन शूटिंग के फाइनल में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। ओलंपिक में शूटिंग में मेडल जीतने वाली मनु भाकर पहली भारतीय महिला शूटर बनीं। वहीं राजवर्धन बिंद्रा गगन और विजय के बाद मेडल जीतने पांचवीं भारतीय शूटर बनीं।
मनु के मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा " एक ऐतिहासिक पदक! वेल डन मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक जीताने के लिए! कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि!"
पीएम मोदी के साथ भारतीय राष्ट्रपति ने भी मनु भाकर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए लिखा " मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक के साथ भारत के पदक तालिका की शुरुआत करने के लिए हार्दिक बधाई। वह निशानेबाजी प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनकी उपलब्धि कई खिलाड़ियों, विशेष रूप से महिलाओं को प्रेरित करने वाली है। मैं कामना करता हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की और अधिक ऊंचाइयों को छुएँ।"
गौरतलब है कि मनु भाकर के कांस्य पदक जीतने के बाद से ही पूरे भारत में जश्न का माहौल है। हर कोई मनु को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देता नजर आ रहा हैं।