pr sreejesh and manu bhaker sportstiger

पेरिस में जारी खेलों के महाकुंभ में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय ओलंपिक इतिहास में ऐसा करनामा करने वाली मनु भाकर पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। वहीं भारतीय हॉकी टीम ने भी टोक्यो ओलंपिक के बाद लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। हालांकि स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय गोलकीपर आर श्रीजेश ने हॉकी को अलविदा कह दिया है। इस बीच OIAने ऐलान किया है कि मनु भाकर और आर. श्रीजेश पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। 

समापन समारोह में मनु और श्रीजेश संभालेंगे भारत का परचम

8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत  दर्ज करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। टोक्यो ओलंपिक के बाद यह कारनामा इंडियन हॉकी टीम ने लगातार दूसरी पार किया है। हालांकि जैसे ही भारत ने यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उसके फौरन बाद भारतीय गोलकीपर आर श्रीजेश ने हॉकी को अलविदा कह दिया। 

गौरतलब है कि आर श्रीजेश का भारत को लगातार दो ओलंपिक पदक जीताने में अहम योगदान रहा है। इस बीच भारतीय ओलंपिक संघ ने श्रीजेश के इस योगदान को देखते हुए उनको 11 अगस्त को होने वाली समापन समारोह सेरेमनी में मनु भाकर के साथ आर श्रीजेश को भारत का ध्वजवाहक घोषित करते हुए IOA  अ ध्यक्ष डॉ. पी. टी. उषा ने कहा "  श्रीजेश  IOA में  नेतृत्व के लिए भावनात्मक और लोकप्रिय पसंद थे, जिसमें शेफ डी मिशन गगन नारंग और पूरा भारतीय दल शामिल था। उन्होंने कहा, "श्रीजेश ने दो दशकों से अधिक समय तक विशेष रूप से भारतीय हॉकी और सामान्य रूप से भारतीय खेल की सराहनीय सेवा की है। 

डॉ. उषा ने कहा कि उन्होंने नीरज चोपड़ा से बात की, जिन्होंने गुरुवार को रजत पदक जीतकर लगातार दूसरा ओलंपिक खेलों का पदक जीता। उन्होंने कहा, "मैंने नीरज चोपड़ा से बात की और उस सहजता और गरिमा की सराहना की जिसके साथ वह इस बात पर सहमत हुए कि समापन समारोह में श्रीजेश को ध्वजवाहक होना चाहिए।"  गौरतलब है कि आईएओ ने मनु भाकर को पहले ही समापन समारोह के लिए महिला ध्वजवाहक होने का ऐलान कर दिया था।