finn allenn

मेजर क्रिकेट लीग (MLC) के तीसरे संस्करण का पहला मुकाबला 12 जून को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला गया। खेले गए इस मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 51 गेंदों में 151 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। एलन ने इस पारी में 19 छक्के जड़कर टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस आर्टिकल में हम टी-20 क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर डालेंगे। 

टी-20 पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

MLC 2025 के पहले ही मुकाबले में यूनिकॉर्न्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51गेंदों में 151 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। एलन ने अपनी इस पारी में 19 छक्के जड़कर टी-20 क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के क्रिस गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

गेल ने 2017 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेले गए एक मुकाबले में रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते हुए ढाका डायनामाइट्स के खिलाफ 146 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उस पारी में गेल ने 18 छक्के जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। गेल के अलावा साहिल चौहान ने भी साइप्रस के खिलाफ 144 रनों की नाबाद पारी में  18 छक्के अपने नाम किए थे। 

गेल ने इससे पहले 2013 आईपीएल में भी 17 छक्के जड़कर एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यह पारी गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेली थी। 

टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (Players with most sixes in a T20 innings): 

खिलाड़ी रन छक्के टीम विरोधी टीम साल
फिन एलन 151 19 सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स वाशिंगटन स्वतंत्रता 2025
क्रिस गेल 146* 18 रंगपुर राइडर्स ढाका डायनामाइट्स 2017
साहिल चौहान 144* 18 एस्तोनिया साइप्रस 2024
क्रिस गेल 175* 17 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पुणे वारियर्स 2013
पुनीत बिष्ट 146* 17 मेघालय मिजोरम 2021