
Picture Credit: X
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी कराते हुए आईसीसी फाइनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारतीय स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को पछाड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। इस आर्टिकल में हम आईसीसी फाइनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर डालेंगे।
ICC फाइनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
लॉड्स में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिचेल स्टार्क ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो विकेट लेते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने आईसीसी फाइनल में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पछाड़कर अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट 8 विकेटों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है। वहीं काइल जैमीसन इतने ही विकेटों के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। बता दें कि स्टार्क ने 2023-25 WTC चक्र के लिए 74 विकेट भी हासिल कर लिए हैं, जो उनके कप्तान पैट कमिंस के बराबर है।
जिन्होंने पहली पारी में वियान मुल्डर का बड़ा विकेट भी हासिल किया था। स्टार्क के अब टेस्ट क्रिकेट में 384 विकेट हो गए हैं और वह इस प्रारूप में गेंदबाजों की सूची में सर इयान बॉथम (383) से आगे निकल गए हैं। स्टार्क के अब 707 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं और इन दो स्ट्राइक ने उन्हें ओवरऑल टैली में डेनियल विटोरी से आगे निकलने में मदद की और उनका अगला लक्ष्य हरभजन सिंह (711) होंगे।
आईसीसी फाइनल में सर्वाधिक विकेट (टेस्ट, टी20आई, वनडे):
गेंदबाज |
देश |
विकेट |
पारियां |
बेस्ट |
मिचेल स्टार्क |
ऑस्ट्रेलिया |
11 |
2/10 |
|
मोहम्मद शमी |
भारत |
10 |
4/76 |
|
ट्रेंट बोल्ट |
न्यूजीलैंड |
8 |
- |
|
काइल जैमीसन |
न्यूजीलैंड |
8 |
5/31 |
|
ग्लेन मैक्ग्राथ |
ऑस्ट्रेलिया |
8 |
5 |
6/27 |