
आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल एक के बाद एक नए यौन उत्पीड़न के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं । हाल ही में दयाल पर गाजियाबाद की एक महिला ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दयाल ने पिछले पांच साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया है। इस बीच सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक ओर महिला ने यश दयाल के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पोस्ट शेयर की है।
यश दयाल पर एक और महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप
पिछले दिनों उज्जवला सिंह नाम की एक गाजियाबाद की स्थानीय महिला ने यश दयाल पर पांच साल से उनके साथ शादी के झूठे वादा करने का आरोप लगाते हुए मानसिक और शारीरिक शोषण की बात की थी। इस महिला ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पॉर्टल पर शिकायत करते हुए मामले से अवगत कराया था। हालांकि इस मामले पर अब तक कोई खास कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। साथ ही इस महिला ने मदद के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 भी डायल किया था लेकिन पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया था।
ये भी पढ़े: RCB के स्टार खिलाड़ी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
अभी यह मामला चल ही रहा था कि एक ओर महिला ने यश दयाल के नाम यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की। महिला ने लिखा "मेरे लिए यह सब शेयर करना भी बहुत मुश्किल है। लेकिन हे भगवान - वह हम सबके साथ क्या कर रहा था। यह सिर्फ़ विश्वासघात नहीं है, यह भरोसे का दुरुपयोग है। आप इस तरह और कितने लोगों की ज़िंदगी बर्बाद करने जा रहे हैं? मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूँ - उन्होंने मुझे आप जैसे घटिया इंसान से बचाया। #ShameOnYouYashDayal"
इसके साथ ही महिला ने यश दयाल के साथ अपने वीडियो कॉल और बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।