lucknow super giants unveil rishabh pant as their skipper ahead of ipl 2025

Picture Credit: X

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले साल के आखिर में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ की मोटी राशि में ऋषभ पंत को खरीद कर सभी को चौंकाने दिया था। ऐसे में आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर पंत को  खरीदने वाली लखनऊ ने उन्हें आगामी आईपीएल 2025 के लिए अपने टीम का कप्तान घोषित कर दिया है। इससे पहले लखनऊ के कप्तान केएल राहुल थे, जिनको एलएसजी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। 

ऋषभ पंत होंगे लखनऊ के नए कप्तान 

ऋषभ पंत को आगामी आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी के ओनर संजीव गोयनका ने इसका ऐलान कर दिया है। संजीव गोयनका ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा कि "मैं ऋषभ पंत को एक जन्मजात लीडर के तौर पर देखता हूं। मेरे दृष्टिकोण से, वह शायद आईपीएल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान होगा। अभी लोग अब आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में ‘माही, रोहित’ का नाम लेते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि 10-12 साल बाद यह ‘माही, रोहित और ऋषभ पंत’ होंगे।" 

गौरतलब है कि ऋषभ पंत 2016 से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे।पंत ने 2021 से 2024 तक तीन साल दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई की, हालांकि 2022 के आखिरी में भयंकर कार दुर्घटना का शिकार होने की वजह से 2023 के सीजन में ऋषभ नहीं खेल सके थे। 2024 के सत्र में पंत ने शानदार वापसी की। मगर मेगा ऑक्शन से पहले ही दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। हालांकि इससे भी ज्यादा चौंकाने वाला पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर जुड़ना रहा। 

गौरतलब है कि पंत ने बतौर कप्तान ने 42 पारियों में 35.4 की औसत से 144 की स्ट्राइक रेट के साथ 1205 रन बनाए हैं। जिसमें 6 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।