पेरिस में आयोजित होने वाले खेलों के महाकुंभ का आगाज 26 जुलाई से होने वाला है। 15 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के 117 खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए अपना दम दिखाते नजर आएंगे। हालांकि 1896 में एथेंस में खेले गए पहले ओलंपिक से के बाद से 1900 में भारत ने पहली बार ओलंपिक में शिरकत की थी। 1928 से लेकर 1956 के बीच आयोजित हुए छह ओलंपिक टूर्नामेंटों में भारत ने लगातार छह गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। हालांकि भारत के लिए 2016 रियो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने सबसे कम उम्र में मेडल जीतकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
भारत की सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता बनीं थी सिंधु
पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में बैडमिंटन की एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने के बाद भारत की सबसे कम उम्र की व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता बनी थी। सिंधु ने 21 वर्ष 1 माह 14 दिन की उम्र में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके साथ ही सिंधु ने साइना नेहवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
जिन्होंने 22 वर्ष 4 माह 18 दिन की उम्र में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। सबसे कम उम्र में ओलंपिक पदक विजेता बनने के साथ ही सिंधु ओलंपिक फाइनल खेलने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।
टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने के समय, जिसने उन्हें कई ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली और एकमात्र भारतीय महिला बना दिया, पीवी सिंधु सिर्फ 26 वर्ष की थीं।
भारत के सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता
खिलाड़ी आयु पदक संस्करण
पीवी सिंधु 21 वर्ष 1 माह 14 दिन रजत रियो 2016
साइना नेहवाल 22 वर्ष 4 माह 18 दिन कांस्य लंदन 2012
विजेंदर सिंह 22 वर्ष 9 महीने 24 दिन कांस्य बीजिंग 2008
लिएंडर पेस 23 वर्ष 1 माह 17 दिन कांस्य अटलांटा 1996
नीरज चोपड़ा 23 वर्ष 7 महीने 14 दिन स्वर्ण टोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया 23 वर्ष 7 महीने 24 दिन रजत टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहिन 23 वर्ष 9 महीने 28 दिन कांस्य टोक्यो 2020
साक्षी मलिक 23 वर्ष 11 महीने 14 दिन कांस्य रियो 2016