team india

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन को 2-1  से हराकर लगातार दूसरी बार कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और गोलकीपर आर श्रीजेश का अहम योगदान रहा। इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम ने भारत के लिए उड़ान भरी इस दौरान एयर इंडिया एयर लाइन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के सम्मान में एयर लाइन में मौजूद सभी लोग तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। 

एयर इंडिया ने फैंस ने तालियों से किया टीम इंडिया का स्वागत

भारत ने 8 अगस्त को स्पेन के खिलाफ खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मुकाबला 2-1 से अपने नाम किया था। इस जीत के साथ भारत टोक्यो ओलंपिक के बाद लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीतन में कामयाब रही। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हॉकी इंडिया के आधिकारिक अकाउंट से फैंस के साथ शेयर किए गए एयर इंडिया के इस वीडियो में एयर लाइन में मौजूद फैंस भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के सम्मान में तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। 

मुकाबले की बात करे तो भारत और स्पेन के बीच खेले गए इस अहम मुकाबले के हॉफ टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर चल रहा था। दोनों टीमों के बीच पहला क्वार्टर गोल रहित बराबरी पर रहा था, लेकिन दूसरे क्वार्टर में पहले स्पेन ने पेनल्टी स्ट्रोक पर बढ़त हासिल की, लेकिन हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा क्वार्टर समाप्त होने के कुछ समय पहले ही पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बराबरी हासिल कर ली।

वहीं स्पेन के लिए मार्क मिराल्स ने गोल दागकर स्पेन को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय टीम लंबे समय तक बराबरी करने के लिए संघर्ष करती रही। भारत को दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम गोल करने से चूक गई। इसके कुछ मिनट बाद फिर भारत के पास बराबरी का मौका आया और इस बार कप्तान हरमनप्रीत ने गोल करने का मौका नहीं गंवाया। इस बराबरी के बाद भारत ने कप्तान हरमनप्रीत के 33वें मिनट में किए गए बेहतरीन गोल के दम पर तीसरे क्वार्टर में स्कोर 2-1  कर दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने स्पेन को वापसी का मौका नहीं दिया और लगातार दूसरी कांस्य पदक अपने नाम किया।