पानीपत में पैदा हुए एक जवान मोटे लड़के ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर दुनिया में अपना नाम बनाया। हम बात कर रहे हैं टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की। जिन्होंने ओलंपिक समेत कई डब्ल्यूएसी में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा था।
किसान परिवार में पैदा हुए नीरज
भारत के गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव में हुआ। नीरज के परिवार का जीवन यापन खेती के सहारे होता था। नीरज अपने माता पिता के तीन संतानों में से एक है। नीरज के अलावा दो उनकी दो बहने हैं। नीरज ने ग्रैजुएशन चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेस से पूरा किया था। वहीं इसके साथ ही नीरज चोपड़ा ने जालंधर में मौजूद एलपीयू से बीए की डिग्री ले रखी हैं।
करियर की धमाकेदार शुरुआत
दरअसल नीरज चोपड़ा बचपन में काफी मोटे थे। लोग उनके बढ़े हुए वजन के चलते उनका जमकर मजाक उड़ाते थे। इससे परेशान उनके पिता ने उनको मडलौदा में जिम भेजा लेकिन कुछ दिन जाने के बाद नीरज ने जाना बंद कर दिया। इसके बाद पानीपत गए नीरज चोपड़ा को पहली बार उनके कोच जयवीर चौधरी ने जेवलिन फेंकते देखा। नीरज जब ऐसे ही खेलने के लिए पानीपत की स्पोर्ट्स ऑथरिटी में जाते थे।
इसके बाद जेवलिन सफर की शुरुआत करने वाले नीरज चोपड़ा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सबसे पहले 2016 में आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल जीतकर सूर्खियां बनाई। पोलैंड में अंडर-20 में रिकॉर्ड बनाया और वो ये सम्मान हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। इसके बाद भी उनका जलवा कायम रहा। चोपड़ा ने 2017 एशियाई चैंपियनशिप्स और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियन गेम्स में खिताब जीते।
चोट से वापसी के बाद रचा इतिहास
कोहनी की चोट के चलते नीरज चोपड़ा 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में हिस्सा नहीं ले सके थे। फिर उन्होंने वापसी की और दक्षिण अफ्रीका में टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वालिफाई किया। वहीं टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने के साथ ही नीरज चोपड़ा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वहीं इसके बाद उन्होंने 2022 डब्ल्यूएसी में सिल्वर मेडल जीता। वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद यह भारत का पहला मेडल था।
नीरज चोपड़ा के साउथ एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन से प्रभावित हुई इंडियन आर्मी ने नीरज चोपड़ा को राजपूताना राइफल्स में जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर की नौकरी दी थी।
नीरज चोपड़ा ने कहां-कहां जीते गोल्ड मेडल
2016 : वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप्स, पोलैंड- 86.48 मीटर, गोल्ड
2018 : फ्रांस में सोटेविले एथलेटिक्स मीट, 85.17 मीटर, गोल्ड
2018 : सावो गेम्स, फिनलैंड, 85.6 मीटर, गोल्ड मेडल
2018 : कॉमनवेल्थ गेम्स, ऑस्ट्रेलिया, 86.47 मीटर, गोल्ड मेडल
2018 : एशियन गेम्स, जर्काता, 88.06 मीटर, गोल्ड मेडल
2020- टोक्यो ओलंपिक्स, टोक्या, 87.58 मीटर, गोल्ड
2023 : वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स, हंगरी, 88.17 मीटर, गोल्ड