7 days to go

26 जुलाई से खेलों के महाकुंभ का आयोजन फ्रांस के राजधानी पेरिस में होने जा रहा है। जिसमें भारत के 117 खिलाड़ी पदक जीतने के लिए अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। इस मेगा टूर्नामंटे को शुरु होने में महज 7 दिन बचे हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको ओलंपिक के इतिहास में नंबर 7 से जुड़े कुछ रोचक और अनोखे तथ्यों पर नजर डालेंगे। 

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने जीते थे कुल 7 पदक 

नीरज चोपड़ा (स्वर्ण पदक)

neeraj chopra

भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के एक मात्र खिलाड़ी है। इस शानदार कारनामे के साथ नीरज चोपड़ा ने पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा की बराबरी की थी।