
आगामी रणजी सीजन से पहले भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मुंबई की घरेलू टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। रहाणे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है।
रहाणे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कप्तानी छोड़ने का फैसला
अजिंक्य रहाणे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि "मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात रही है। आगे एक नए घरेलू सीज़न के साथ, मेरा मानना है कि एक नए नेता को तैयार करने का यह सही समय है, और इसलिए मैंने कप्तानी की भूमिका जारी न रखने का फैसला किया है।
मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूँ और एमसीए के साथ अपनी यात्रा जारी रखूँगा ताकि हम और अधिक ट्रॉफ़ियाँ जीत सकें। इस सीज़न का बेसब्री से इंतजार है।"
यहां देखिए अजिंक्य रहाणे की एक्स पोस्ट:
रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने जीता था खिताब
गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 में खिताब अपने नाम किया था। वानखेडे स्टेडियम में खेले गए उस फाइनल मुकाबले में मुंबई ने विदर्भ क्रिकेट टीम को 169 रनों से हराकर 42वां खिताब अपने नाम किया था।
रहाणे की अगुवाई में ही मुंबई 2024-25 रणजी सीजन के मुंबई टीम की सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही है। इस सीजन में रहाणे ने 14 पारियों में 35.92 की औसत के साथ 467 रन बनाए थे। गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे पिछले 2 साल से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं।