
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की वाइफ और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस साल की शुरुआत में अपने दूसरे संतान को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी कोहली और अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी थी। कपल के अपने बच्चे का नाम भगवान शिव के नाम पर अकाय रखा गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पैपराजी और अन्य मीडिया कर्मियों को उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए गिफ्त हैम्पर्स भेजें हैं।
प्राइवेसी के सम्मान रखने के लिए कोहली-अनुष्का पैपराजी को भेजे अनोखे गिफ्ट्स
विराट कोहली की आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। जोकि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए बेहद अच्छे संकेत हैं। विराट कोहली ने इस साल की शुरुआत में अकाय के जन्म से पहले ब्रेक लेकर परिवार के साथ टाइम बीताया था। उस दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो आते थे। जिसमें यह कपल पैपराजी से उनकी प्राइवेसी को बनाए रखने का आग्रह करता नजर आता था।
इस बीच हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पैपराजी फोटोग्राफर का अभार जताते हुए उन्हें गिफ्ट हैम्पर्स भेजने का फैसला किया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भेजे गए गिफ्ट हैंम्पर्स पर लिखा है कि 'हमारे बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करने और हमारा सहयोग करने के लिए आपका धन्यवाद। विद लव - अनुष्का और विराट'
वहीं जारी आईपीएल 2024 में विराट कोहली क प्रदर्शन की बात करे तो विराट कोहली ने अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में 66.10 की औसत और 155.16 की स्ट्राइक रेट से 661 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर बने हुए है।