travis head andre russell side by side

17 अप्रैल को आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। खेले इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने 11 गेंदें शेष रहते 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करवाया था। वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए है। इस आर्टिकल में हम आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर डालने वाले हैं। 

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज 

मुंबई के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले के दौरान हेड ने अपने आईपीएल करियर की 575वीं गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ वह सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसल मौजूद है। जिन्होंने महज 545 गेंदों का सामना करते हुए यह कारनामा किया था। 

हेड ने इस मुकाबले तक 31 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। हालांकि उनके आईपीएल करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में बतौर सलामी बल्लेबाज हुई थी। जहां उन्होंने 2016 और 2017 में टीम का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि उनका नाम तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज 191.55 की स्ट्राइक रेट से 567 रन बना डाले। ऐसे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली इस लिस्ट में हेड के साथी खिलाड़ी साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन तीसरे पायदान पर काबिज है। 

आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी (गेंदों के आधार पर)

खिलाड़ी गेंदें में 
आंद्रे रसल 545
ट्रेविस हेड  575
हेनरिक क्लासेन  594
विरेंद्र सहवाग 604
ग्लेन मैक्सवेल 610