
हाल ही में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई है। जहां आज यानी 20 जून से लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज में जहां भारतीय टीम जीत दर्ज करते हुए 2007 के बाद इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज जीतने की मंशा से उतरेगी।
हालांकि इसके लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में युवा बल्लेबाजों को जिम्मेदारियां संभालनी होगी। इस लिस्ट में हम इंग्लैंड में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट पर एक नजर डालेंगे।
इंग्लैंड में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद से भारतीय टीम एक बदलाव के दौर से गुजर रही है। जिसकी कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल संभाल रहे हैं। इस सीरीज में सबसे ज्यादा फैंस के निगाहे बल्लेबाजों पर होगी। देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह टीम कौनसे खिलाड़ी आगे आएंगे।
इस सीरीज में भारतीय टीम के बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। अगर भारतीय बल्लेबाज सीरीज में शानदार प्रदर्शन में कामयाब रहे तो भारत के पास सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक रन बनाने की बात करें को इस मामले में सचिन तेंदुलकर 1575 रनों के साथ सबसे टॉप पर काबिज है।
उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड में 1500 से अधिक रन नहीं बना सका। उनके बाद राहुल द्रविड़ 1376 और सुनील गावस्कर 1152 रनों के साथ टॉप तीन पायदानों पर काबिज है। वहीं विराट कोहली 1096 रनों के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। इस आर्टिकल में हम इंग्लैंड में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों पर नजर डालेंगे।
इंग्लैंड में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (Most Runs By Indian Batters In England):
खिलाड़ी | मैच | रन | औसत | 50s/100s |
सचिन तेंदुलकर | 17 | 1575 | 54.31 | 8/4 |
राहुल द्रविड़ | 13 | 1376 | 68.80 | 4/6 |
सुनील गावस्कर | 16 | 1152 | 41.14 | 8/2 |
विराट कोहली | 17 | 1096 | 33.21 | 5/2 |
दिलीप वेंगसरकर | 13 | 960 | 48.00 | 4/4 |