
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून को हिडिंग्ले में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होने वाला है। इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतराज कर रहे हैं। इस सीरीज में जीत के साथ जहां शुभमन गिल की अगुवाई भारत की नजरें 2007 के बाद इंग्लैंड की सरजमी पर पहली टेस्ट जीतने पर होगी। इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है। इस आर्टिकल में हम इंग्लैंड में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची पर एक नजर डालेंगे।
इंग्लैंड में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करने जा रही है। गिल की कप्तानी में भारतीय टीम के एक नए दौर की शुरुआत होने वाली है। पिछले दिनों रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद यह पहली बार होगा जब भारतीय टीम बिना दोनों अनुभवी खिलाड़ियों के इंग्लैंड टीम को टक्कर देती नजर आएगी।
अगर इस सीरीज में भारतीय टीम बढ़िया प्रदर्शन कर पाएगी तो उसमें भारतीय तेज गेंदबाजों का अहम योगदान रहने वाला है। इंग्लैंड में इशांत शर्मा 15 मुकाबलों में 33.35 की शानदार औसत से सर्वाधिक 51 विकेट चटकाए हैं। उनकी अलावा भारतीय दिग्गज गेंदबाज कपिल देव 13 मैचों में 39.18 की औसत से 43 विकेट लेकर लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज है। हालांकि 14 मैचों में 42 विकेटों के साथ मोहम्मद शमी तीसरे पायदान पर काबिज है।
वहीं महज 8 टेस्ट मैचों में 23.78 की काबिलेतारीफ औसत से 37 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह चौथे पायदान पर काबिज है। इस दौरान शानदार प्रदर्शन 5/64 रहा है। हालांकि इस सीरीज में बुमराह के पास 15 विकेट चटकाकर इंग्लैंड में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने का सुनहरा मौका है। वहीं अनिल कुंबले 10 टेस्ट मैचों में 41.41 की औसत से 36 विकेट लेकर लिस्ट में चौथे पायदान पर मौजूद है।
इंग्लैंड में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज (Most Wickets By Indian Bowlers In England):
खिलाड़ी | मैच | विकेट | औसत | बेस्ट प्रदर्शन |
इशांत शर्मा | 15 | 51 | 33.35 | 7/74 |
कपिल देव | 13 | 43 | 39.18 | 5/125 |
मोहम्मद शमी | 14 | 42 | 40.50 | 4/57 |
जसप्रीत बुमराह | 8 | 37 | 23.78 | 5/64 |
अनिल कुंबले | 10 | 36 | 41.41 | 4/66 |