fastest fifty in wpl history

Fastest Fifty in WPL: वूमेस प्रीमियर लीग यानी WPL का तीसरा संस्करण का आगाज 14 फरवरी से हो चुका है।22 फरवरी को  बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच इस सीजन का 8वां मुकाबला खेला गया था। जिसमें यूपी वॉरियर्स की कैरेबियन स्टार बल्लेबाज चिनेल हेनरी ने महज 18 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेलकर WPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करारकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस आर्टकिल में हम WPL  के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर डालेंगे। 

WPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पांच खिलाड़ी 

5. हरमनप्रीत कौर-22 गेंद

harmanpreet kaur 549 runs मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने WPL के पहले ही सीजन में  शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।  कौर ने WPL 2023 में डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उस पारी में मुंबई की कप्तान ने 30 गेंदों पर कुल 65 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल थे।

4. सोफी डिवाइन-20 गेंदें

sophie devine

न्यूजीलैंड की अनुभवी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने WPL 2023 में अपने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करती नजर आई। ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए, उन्होंने 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया।  डिवाइन उस मैच में 36 गेंदों का सामना करते हुए 99 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे।  

3. शेफाली वर्मा-19 गेंद

shafali verma 561 runs

भारतीय युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 2023 के सत्र में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।  ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की इस बल्लेबाज ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वर्मा ने उस पारी में 10 चौके और 5 छक्के जड़कर 76 रन की पारी खेली।  

2. चिनले हेनरी-18 गेंदें

chinelle henry 18 balls

वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर चिनेल हेनरी ने WPL 2025 में बड़ी उपलब्धि की बराबरी की। चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में यूपी वॉरियर्स की इस विस्फोटक बल्लेबाज ने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में 50 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी में आठ छक्के और दो चौके शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 23 गेंदों में तेजी से 62 रन बनाए और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

 

1. सोफिया डंकले-18 गेंदें

sophia dunkley

इंग्लैंड की सोफिया डंकले ने WPL  2023 के दौरान WPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए, सोफिया ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। डंकले की इस विस्फोटक पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 28 गेंदों पर 65 रनों का योगदान दिया।