harbhajan singh hardik pandya

Credit: X

IPL 2024 मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा। पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में सबसे नीचे के पायदान पर रही। टीम को खेले गए 14 मुकाबलों में से महज 4 में जीत प्राप्त हुई। वहीं 10 मुकाबलों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस बीच पूर्व भारतीय स्टार स्पिनर हरभन सिंह ने मुंबई इंडियंस के निराशानजक प्रदर्शन पर बात करते हुए हार्दिक पांड्या का समर्थन किया। 

टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपने में जल्दबाजी की

करीब 10 साल मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभन सिंह ने मुंबई इंडियंस के इस सीजन किए गए निराशाजनक प्रदर्शन पर खुलकर बात की। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हरभन सिंह ने कहा कि हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का टीम मैनेजमेंट का फैसला उनपर उल्टा पड़ गया।

भज्जी ने आगे कहा कि 'हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का समय सही नहीं था। टीम मैनेजमेंट को एक साल और इसके लिए इंतजार करना चाहिए था। जब टीम इस सीजन में खेल रही थी तो लगा ही नहीं की पूरी टीम मिलकर खेल रही है। ऐसा लग रहा था मानों कप्तान अलग और पूरी टीम अलग खेल रही थी।'

हार्दिक पांड्या का समर्थन करते हुए हरभन सिंह ने कहा कि 'मैनें इस टीम के साथ 10 साल खेला है। इनका टीम मैनेजमेंट कमाल का है। बस मेरे ख्याल में उनका पांड्या को कप्तानी बनाने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए थी। उनको करीब एक साल और इंतजार करना चाहिए था। हालांकि इन सब में हार्दिक पांड्या की कोई गलती नहीं हैं।

वह गुजरात के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम ने एक खिताब जीता और एक में उप-विजेता रही है। लेकिन मुंबई टीम इस सीजन एकजुट होकर नहीं खेली। सीनियर खिलाड़ियों को सुनिश्चित करना चाहिए था कि टीम का माहौल सही रहे'

गौरतलब है कि पांच बार की चैंपियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी  सौंपी जाने पर फैंस ने टीम मैनेजमेंट की जमकर आलोचना करी थी।