
Picture Credit: X
WPL History: विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL विमेंस फ्रैंचाइज क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। 4 मार्च 2023 के दिन विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 143 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त देकर इस मुकाबले को यागदार बना दिया था। इस विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमों (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स) के बीच खिताब की रोमांचक टक्कर हुई थी।
पहला सीजन मुंबई ने और दूसरा सीजन बेंगलुरु ने अपने नाम किया था। विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज 14 फरवरी 2025 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगा।
इन दो टीमों के जीते अब तक खिताब
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हरा जीता पहला खिताब - 2023
विमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन सीजन का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला गया। उस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेग लैंगिग, राधा यादव और शिखा पांड्या की छोटी लेकिन ताबड़तोड़ पारियों के दम पर दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में 131 रन बोर्ड पर लगाए।
जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने नेट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने क्रमश: 60 और 37 रनों की पारियां खेलकर मुंबई को तीन बॉल शेष रहते WPL के पहले ही सीजन में चैंपियन बना दिया। नेट साइवर-ब्रंट को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली को हरा जीता दूसरा सीजन
WPL 2024 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने लागातर दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। जहां उनका मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु साथ हुआ। जिसमें दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा की 44 रनों की धमाकेदार पारी के बावजूद 18.3 ओवर में 113 रन बोर्ड पर लगाए।
बेंगलुरु की ओर से श्रेयांका पाटिल ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने कप्तान स्मृति मंधाना समेत सोफी डिवाइन और एलिस पैरी की शानदार पारियों के दम पर महज 19.3 ओवर में जीत दर्ज किया। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने अपना पहला खिताब जीता।
विमेंस प्रीमियर लीग 2025 की फुल स्क्वॉड -
मुंबई इंडियंस - अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायोन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, सत्यमूर्ति कीर्तन, नताली साइवर, पूजा वस्त्रकार, सजीवन सजना, यास्तिका भाटिया, सायका इशाक, शबनीम इस्माइल, नादिन डी क्लार्क, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- डैनी व्याट-हॉज, सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना, आशा शोबाना, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, रेनुका सिंह, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, चार्ली डीन, प्रमिला रावत, वीजे जोशीता, राघवी बिस्ट, जाग्रवी पवार।
दिल्ली कैपिटल्स- जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, मारिज़ैन कप्प, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, तितास साधु, श्री चरणी, नंदिनी कश्यप, सारा ब्राइस , निकी प्रसाद।
गुजरात जायंट्य - भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवेर, बेथ मूनी, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, काशवी गौतम, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन , प्रकाशिका नाइक।
यूपी वॉरियर्स - किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अथापथु, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, उमा छेत्री, एलिसा हीली, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुशी गोयल, क्रांति गौड़, अलाना किंग।