
Picture Credit: X
Champions Trophy 2025 Prize Money: भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से करारी शिकस्त देकर तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम पर जमकर पैसों की बारिश हुई है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारत को करोड़ों रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। भारत के साथ अन्य टीम भी मालामाल हो गई है। आइए इस आर्टिकल में हम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत समेत बाकी टीमों को मिलने वाली प्राइज मनी पर एक नजर डालते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारतीय टीम हुई मालामाल
दरअसल आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से पहले ही इसके प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। जिसके अनुसार विजेता भारतीय टीम को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 19.46 करोड़ भारतीय रुपये मिले हैं। वहीं उपविजेता न्यूजीलैंड टीम को फाइनल मुकाबला हारने के बावजूद 1.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 9.73 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका टीम को 560,000 डॉलर यानी 4.86 करोड़ रुपये अपने नाम किए।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में किस टीम को मिले कितने करोड़: भारत (चैंपियन) – 19.46 करोड़ न्यूजीलैंड (रनअरप) – 9.73 करोड़ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (सेमीफाइनलिस्ट) – 4.86 करोड़ अफगानिस्तान और बांग्लादेश – 3.04 करोड़ पाकिस्तान और इंग्लैंड – 1.22 करोड़ प्रत्येक ग्रुप स्टेज मैच जीतने पर अलग से – 29.53 लाख रुपये
भारत ने रिकॉर्ड तीसरा बार जीता खिताब
भारत ने सबसे पहले 2002 में श्रीलंका से साथ चैंपियंस ट्रॉफी शेयर की थी। हालांकि उसके बाद भारत को अगला खिताब जीतने के लिए 11 बरसों तक इंतजार करना पड़ा। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में दूसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया। हालांकि 2017 चैंपियंस ट्रॉफी खिताब में भी भारत फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि पाकिस्तान के हाथों भारत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। लेकिन भारत ने 2025 में बिना एक भी मैच हारे रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।