india 46 v nz 2024

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे बेंगलुरु टेस्ट में इंडियन कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर ओवरकास्ट कंडीशन में बल्लेबाजी करने का फैसला बेहद बुरा साबित हुआ है। भारत महज  46 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है। जिसके चलते भारत ने अपने ही घर पर सबसे कम स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस दौरान भारत के छह बल्लेबाज बिना खाता खोले कीवी तेज गेंदबाजों के शिकार हुए। बता दें कि  1987 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रनों पर सिमटी थी। 

भारत ने तोड़ा घर पर न्यूनतम स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड 

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। कीवी तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज बेहद संघर्ष करते नजर आए। इस दौरान भारत के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस मुकाबले में भारत की पारी 31.2 ओवर में महज 46 रनों पर सिमट गई है।

इसके साथ ही भारत का अपने घर पर 25 नवंबर 1987 को वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए गए सबसे न्यूनतम 75 रनों के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं इसके साथ ही यह भारत का ओवरऑल तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर भी बन गया है। बता दें कि चार बरस पहले भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड मुकाबले में 36 रनों पर ऑलआउट हुई थी। यह भारत का सबसे न्यूतनम टेस्ट स्कोर है।  वहीं भारत का लॉर्ड्स में खेले गए 1974 टेस्ट मुकाबले में 42 रनों का दूसरा न्यूतनम स्कोर है। 

ऐसा रहा भारत के बल्लेबाजों का प्रदर्शन 

भारत के लिए ऋषभ पंत 20 रन बनाकर सर्वाधिक रन स्कोरर रहे हैं। वहीं इनके अलावा यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर दूसरे टॉप स्कोरर रहे हैं। इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज दहाई का स्कोर भी नहीं छू सका। भारत को कोहली, सरफराज, राहुल, जडेजा समेत अश्विन बिना खाता खोले पेवलियन लौट गए।