interesting records in wpl

Interesting Records in WPL: विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के तीसरे सीजन का आगाज 14 फरवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होने वाला है। इस सीजन में खिताब के लिए पाचों टीमों के बीच 22 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। 2023 में शुरु हुए विमेंस प्रीमियर लीग के 2 साल के इतिहास में अब तक कई रिकॉर्ड दर्ज हुए है। इस आर्टिकल  में हम उन्हीं दिलचस्प रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालेंगे। 

WPL इतिहास के कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड 

सबसे तेज अर्द्धशतकः सोफिया डंकले - 18 गेंद

fastest fifty sophia dunkley

गुजरात जायंट्स की धमाकेदार बल्लेबाज सोफिया डंकले ने 8 मार्च, 2023 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में 18 गेंदों में अर्धशतक बनाकर WPL के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बनाने के रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 11 मार्च 2023 को गुजरात जायंट्स के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बनी थी। 

सबसे तेज गेंद: शबनीम इस्माइल - 132.1 Kmph

shabnim ismail 132 1 kmph

मुंबई इंडियंस की साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज गेंद 132.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर इतिहास रचा था। 

सर्वाधिक कैच: राधा यादव - 12 कैच

radha yadav 12 catches

भारतीय स्टार स्पिनर राधा यादव विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में 12 कैच लेकर सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर काबिज है। 

बेस्ट बॉलिंग फिगर: एलिस पैरी - 6/15 

ellyse perry rcb beat mi sportstiger

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की एलिस पेरी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ग्रुप स्टेज मुकाबले में घातक गेंदबाजी कराते हुए 15 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। यह डब्ल्यूपीएल इतिहास में अब तक का सबसे अच्छा गेंदबाजी आंकड़ा है।

पहली हैट्रिक: इस्सी वोंग (मुंबई इंडियंस) - 2023

issy wong mi women sportstiger

मुंबई इंडियंस की स्टार स्पिनर इस्सी वोंग ने 2023 के एलिमिनेटर के दौरान यूपी वॉरियर्स के खिलाफ डब्ल्यूपीएल के इतिहास में पहली हैट्रिक ली।

उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर: सोफी डिवाइन - 99 रन 

sophie devine

RCB की कीवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने 18 मार्च 2023 को गुजरात जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 275 के स्ट्राइक रेट से 99 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 8 छक्के आए थे। यह विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।