
Picture Credit: X
चेन्नई के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 27 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ बेंगलुरु आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। चेन्नई के खिलाफ रोमांचक मुकाबले के बाद बेंगलुरु ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने चेन्नई के खिलाफ बेंगलुरु की जीत में धोनी के 110 मीटर लंबे छक्के को जिम्मेदार बताकर सभी को चौंका दिया है।
एमएस धोनी के 110 मीटर लंबे छक्के के चलते जीत सका बेंगलुरु
दुनिया के महानत्तम फिनिशर की सुची में सबसे आगे मौजूद एमएस धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई धमाकेदार पारियां खेली है। बेंगलुरु के खिलाफ 18 मई को धोनी वैसा ही कुछ कारनामा दोहराने वाले थे। लेकिन इस बार धोनी यह करने में नाकाम रहे। जिसके चलते चेन्नई को अहम मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
दरअसल जब धोनी बल्लेबाजी करने उतरे तब आखिरी तीन ओवरों में 50 से अधिक रनों की दरकार थी। हालांकि क्रिज पर मौजूद एमएस धोनी और जडेजा के चलते यह काम मुश्किल नजर नहीं आ रहा था। चेन्नई को प्लेऑफ में क्वालीफाई में करने के लिए आखिरी ओवर में 17 रनों की दरकार थी। स्ट्राइक पर खड़े धोनी ने यश दयाल की पहली गेंद पर 110 मीटर लंबा छक्का जड़कर समीकरण चेन्नई के पक्ष में कर दिया। हालांकि जब चेन्नई को आखिरी पांच गेंदों पर 11 रनों की दरकार थी। लेकिन इस 110 मीटर लंबे छक्के का फायदे से ज्यादा चेन्नई को नुकसान हुआ।
मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने कहा कि ' एमएस धोनी ने 110 मीटर लंबा सिक्स जमाया और गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर गई, जो कि सबसे बेस्ट चीज रही। इससे हमें नई गेंद मिली, जिससे मदद मिली।'' दिनेश कार्तिक की बात सुनकर आरसीबी टीम के सभी लोग हंस पड़े। विराट कोहली का रिएक्शन तो देखने लायक रहा।