how can both csk rcb qualify for ipl 2024 playoffs

Picture Credit: X/IPL

दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में 14 मई को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। खेले गए इस अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रनों से करारी शिकस्त देकर प्लेऑफ की रेस को बड़ा दिलचस्प बना दिया है। दिल्ली के मुकाबला जीतने से चेन्नई और बेंगलुरु की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को बड़ा जोर मिला है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा समीकरण बताएंगे। जिसके अनुसार चेन्नई और बेंगलुरु दोनों प्लेऑफ में जगह बना सकती है। 

RCB और CSK इस तरह कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई 

DC की LSG के खिलाफ शानदार जीत ने RCB फैंस और CSK फैंस को एक नई उम्मीद दे दी है। अगर कल लखनऊ जीतने में कामयाब हो जाती तो चेन्नई और बेंगलुरु दोनों के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना काफी मुश्किल हो सकता था। मगर दिल्ली के खिलाफ करारी शिकस्त ने लखनऊ की प्लेऑफ की में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। वहीं दिल्ली भी खराब नेट रनरेट के चलते इस रेस से लगभग बाहर है।

वहीं इस मुकाबले के बाद राजस्थान भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। ऐसे में बचे दो स्थानों पर हैदराबाद, लखनऊ,चेन्नई और बेंगलुरु की नजरे हैं।  ऐसे में हैदराबाद अगर अपने आखिरी दोनों मुकाबले बडे़ अंतर से हार जाता है तो उनके नेट रन रेट में गिरावट होगी।  और वह 14 अंकों के साथ सीजन समाप्त करेगी।  ऐसी स्थिति में चेन्नई और बेंगलुरु के बीच 19 मई को खेले जाने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा। अगर बेंगलुरु 18 रनों के अंतर से मुकाबला जीत जाती हैं तो उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय होगा।

वहीं अगर चेन्नई 18 रनों से कम अंतर से हारती है तो बेंगलुरु के साथ-साथ चेन्नई भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। बस इन सब में सबसे जरूरी होगा की हैदराबाद अपने आखिरी दोनों मुकाबले इतने अंतर से हारे की उसकी नेट रन रेट चेन्नई से तोड़ी कम हो। ऐसी स्थिति में चेन्नई और बेंगलुरु दोनों प्लेऑफ में पहुंच सकती है।