
Credit: X
3 players who can replace Harry Brook: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने नेशनल कमिटमेंट के चलते आईपीएल 2025 से हटने का फैसला किया है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के साथ अपने अभिनया की शुरुआत करेगी। इस आर्टिकल में हम उन 3 खिलाड़ियों पर एक नजर डालेंगे, जो आईपीएल के 18वें संस्करण में हैरी ब्रूक की जगह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो सकते हैं।
3 खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 में ले सकते हैं हैरी ब्रूक की जगह
3. डेवाल्ड ब्रेविस
साउथ अफ्रीका के युवा धमाकेदार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन अनसोल्ड रहे थे। किसी भी टीम ने उन पर दाव नहीं लगाया था। लेकिन मुंबई इंडियंस के इस पूर्व बल्लेबाज को आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स से खेलने का मौका मिल सकता है। दिल्ली ब्रेविस को इंग्लिश खिलाड़ी हैरी ब्रूक की जगह टीम में शामिल कर सकती है।
2. जॉनी बेयरस्टो
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का है। बेयरस्टो भी आईपीएल 2025 से पहले आयोजित हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन 35 वर्षीय धमाकेदार बल्लेबाज को हैरी ब्रूक की जगह दिल्ली कैपिटल्स में बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल कर सकते हैं। बेयरस्टो इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद से लेकर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं।
1. डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। हालांकि बढ़ती उम्र के चलते आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने वॉर्नर पर दांव नहीं लगाया। ऐसे में अनसोल्ड डेविड वॉर्नर की एक बार फिर अपनी पूरानी फ्रेंचाईजी दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो सकती है। वॉर्नर इंग्लिश बल्लेबाज ब्रूक की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं।