devon conway

आईपीएल 2025 का 22वां मुकाबला मुल्लांनपुर में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को एकतरफा मजबूत करते हुए 18 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कीवी सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने सीजन का पहला अर्धशतक जड़ते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम की। 

डेवोन कॉनवे ने अपने नाम दर्ज की खास उपलब्धि 

पंजाब किंग्स के खिलाफ 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 49 गेंदों में 69 रन बनाकर रिटायर्ट आउट हुए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल थी। यह कॉनवे के आईपीएल करियर की 10वीं अर्धशतकीय पारी थी। इस पारी के साथ डेवोन कॉनवे ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की।

वह सबसे तेज 1000 आईपीएल रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए 24 पारियां ली है। उन्होंने इस मामले में साई सुदर्शन (25 पारियां) और मैथ्यू हेडिन (25 पारियां) को पछाड़ दिया है। अब इस लिस्ट में उनसे आगे शॉन मार्श (21 पारियां) और लेंडल सिमंस (23 पारियां) काबिज है। 

 

IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज 

शॉन मार्श (किंग्स इलेवन पंजाब) - 21 पारियां

लेंडल सिमंस (मुंबई किंग्स) - 23 पारियां

डेवोन कॉनवे (चेन्नई सुपर किंग्स) - 24 पारियां 

मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स) - 25 पारियां

साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस ) - 25 पारियां 

गौरतलब है कि डेवोन कॉनवे ने अब तक खेले गए 25 आईपीएल मुकाबलों में 47.9 की औसत और 140.31की स्ट्राइक रेट से 1006 रन बनाए हैं। जिसमें 10 अर्धशतकीय पारियां शामिल है। उस दौरान 92 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 61 रन बोर्ड पर लगाए। लेकिन आखिर में चेन्नई सुपर किंग्स 5 विकेट के नुकसान पर महज 201 रन ही बना सकी।