mohit sharma sportstiger

आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 

मोहित शर्मा की जगह दुष्मंथा चमीरा की प्लेइंग इलेवन में वापसी 

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद बॉलिंग का फैसला करते हुए कहा कि "लाल मिट्टी का विकेट और पिछले मैच में ओस भी थी। हमने इस बात पर ध्यान केंद्रित किया कि हमने क्या सही किया और उन क्षेत्रों में सुधार किया जहां हमने गलती की। हम बहुत ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। इम्पैक्ट प्लेयर - हम स्थिति के आधार पर निर्णय लेते हैं। मोहित शर्मा बाहर हैं, दुष्मंथा चमीरा खेल रहे हैं।" हालांकि इस मैच के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। कप्तान पंत ने टॉस के दौरान पिछला मैच जीतने वाली टीम के साथ ही उतरने की बात की पुष्टि की है।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: जेक फ्रेजर मैकगर्क, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव। 

लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: आयुष बदोनी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह।