shardul thakur lsg 11 balls vs kkr in 2025

आईपीएल 2025 का 45वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर MI को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। इस मैच के लिए पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वहीं मुंबई में भी दो बदलाव देखने को मिले हैं। 

शार्दुल ठाकुर की जगह मंयक यादव की हुई वापसी 

टॉस जीतकर पंत ने ईयान बिशप से बात करते हुए कहा कि "हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं। दिन के खेल में आप सतह का उपयोग करना चाहते हैं। हम एक अच्छी स्थिति में हैं और व्यक्तिगत रूप से टीम को आगे रखना आसान है, यह आसान बनाता है। आखिरकार आप अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हर दिन को अपना पहला दिन मानते हैं। एक बदलाव हुआ है। शार्दुल ठाकुर की जगह प्लेइंग इलेवन में मयंक यादव की वापसी हुई है।"

मिचेल सेंटनर की जगह डेब्यूडेंट कॉर्बिन बॉश की एंट्री 

वहीं टॉस हारने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि "हम गेंदबाजी करने की योजना बना रहे थे, लेकिन गर्मी को देखते हुए - हमें बल्लेबाजी करने में भी कोई दिक्कत नहीं है। यह अनुकूलन के बारे में है और गर्मी के बारे में बहुत अधिक नहीं सोचना है। प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए है। मिचेल सेंटनर की जगह कर्ण शर्मा आए। कॉर्बिन बॉश ने भी अपना डेब्यू किया, पुथुर बाहर हुए हैं।"

 

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव। 

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा।