irfan pathan slams hardik pandya

Credit: X/IPL

3 मई को आईपीएल 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया।  खेले गए इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रनों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही कोलकाता 12 साल बाद मुंबई को वानखेडे में हराने  में कामयाब रही। इस हार के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाले उठाते नजर आए। 

इरफान पठान ने की हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना

कोलाकात के हाथों 24 रनों से मिली करारी शिकस्त के बाद मुंबई लगभग आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। इसके साथ ही मुंबई लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। इस बीच पूर्व दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या पर हमला बोलते हुए उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। 

गौरतलब है कि इरफान पठान इस पूरे आईपीएल सीजन हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना करते नजर आए है। साथ ही पांड्या के सबसे बडे़ आलोचक रहे हैं। हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियों में हार्दिक पांड्या की आलोचना करते हुए पठान कह रहे हैं कि "मुंबई इंडियंस की इस सीजन की कहानी खत्म हो गई है। यह टीम पेपर पर काफी मजबुत नजर आ रही थी, लेकिन कप्तान ने इसे अच्छे से मैनेज नहीं किया। इसके चलते उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए जाने बिल्कुल जायज हैं।"

पठान आगे कहते है कि "आज जब कोलकाता 57 रनों पर 5 रन गंवा दिए थे, तब नमन धीर को गेंदबाजी दी। जिसके चलते मनीष पांडे और वेंकटेश अय्यर के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी हो गई। इसके चलते कोलकाता ने निर्धारित ओवरों ने स्कोर बोर्ड पर 169 रनों का सम्मानजनक स्कोर लगा दिया। हालांकि पांड्या गेंदबाजों का अच्छे से उपयोग करते तो कोलकाता 150 रन ही बना सकती थी। अंत में इतने ही रन मुंबई की हार का कारण बने।  दरअसल क्रिकेट में कप्तानी और मैनेजमेंट का रोल अहम होता है, मुंबई में यह दोनों चीजें नजर नहीं आई।"

बता दें कि मुंबई का अगला मुकाबला 6 मई को हैदराबाद के खिलाफ है। 

यहां देखिए वायरल वीडियो