jake fraser mcgurk recalls ms dhoni s entry in stadium during ipl 2024

Credits: IPL/X

ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में पहली बार नजर आए। इस दौरान उन्होंने 36 के औसत से 330 रन और 234.04 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ सीजन समाप्त किया। इस बीच हाल ही में  आईपीएल 2024 सीजन के दौरान एमएस धोनी की मैदान पर एंट्री को याद करते हुए एक मेजदार किस्सा शेयर किया।

जेक फ्रेजर मैकगर्क ने याद किया धोनी की एंट्री का किस्सा

22 वर्षीय  जेक फ्रेजर मैकगर्क  ने हाल ही में आईपीएल सत्र के अपने सबसे यादगार किस्सा शेयर किया। दरअसल जेक फ्रेजर मैकगर्क ने विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले को याद करते हुए सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की एंट्री पर भीड़ के पागलपन को याद करके करते हुए शानदार किस्सा सुनाया। इस मैच में धोनी ने 16 गेंदों पर कुल 37 रन बनाए। 

जेक फ्रेजर मैकगर्क ने एमएस धोनी ने की एंट्री को याद करते हुए बताया कि उस दौरान पूरा स्टेडियम पीले रंग के समुद्र में बदल गया था, और जब धोनी बल्लेबाजी करने आए तो भीड़ पागल हो गई थी।

'द अनप्लेबल पॉडकास्ट' पर बोलते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, "सबसे अच्छी चीज जो मैंने देखी वह यह थी कि दिल्ली का चेन्नई के खिलाफ घरेलू मैच था, यह विजाग में था। हमने वहां एक घरेलू मैच खेला था। मैं सोच रहा था कि फैंस दिल्ली की नीली जर्सी में नजर आएंगे। लेकिन भीड़ पूरी तरह से पीली जर्सी में थी। चारों ओर धोनी की नंबर 7 जर्सी थी। सभी ओर पीले रंग के  झंडे लहरा रहे थे । 

उन्होंने आगे कहा, "जब धोनी बाहर आए, तो मैदान में जीतना शोर हुआ, उनका मैंने पहले कभी सुना था। मैं अपने कान बंद कर रहा था क्योंकि इससे मेरे सिर में चोट लगी हुई थी। यह अद्भुत था।