
longest sixes in cricket history: 22 मार्च से आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण चल रहा है। 25 मई तक चलने वाली क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी इस लीग में कई रिकॉर्ड बन और टूट रहे हैं। जहां चौकों छोक्कों की जमकर बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि कुछ क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे अनोखे रिकॉर्ड है, जो अभी तक तोड़े नहीं जा सके हैं। और आने वाले समय में भी इन वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होगा। इस आर्टिकल क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर डालेंगे वाले हैं।
क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे छक्के
टी20 फॉर्मेट की शुरुआत ने क्रिकेट फैंस को काफी तेज कर दिया है। फैंस अब दौड़कर रन लेने वाले मैच में तोड़े असहज महसूस करते हैं। लेकिन जिस मुकाबले में बल्लेबाज जमकर चौके छक्के जड़ते हैं वहां फैन भरपूर मनोरजंन करते नजर आते हैं।क्रिकेट में अब बल्लेबाजों के स्किल का तकाजा विस्फोटक बल्लेबाजी से लगाया जाने लगा है।
वहीं आज कल के मॉर्डन मैच में बड़े और शक्तिशाली बल्ले के साथ-साथ छोटी बाउंड्री के कारण बल्लेबाजों के लिए बाउंड्री पार करना आसान हो गया है। पिछले कुछ वर्षों में, कुछ खिलाड़ियों ने स्टेडियम से बाहर गेंद को उछालने की अपनी क्षमता के साथ पावर-हिटिंग की कला को फिर से नया रूप दिया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शाहिद अफरीदी क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े छक्के से लेकर गाबा में ब्रेट ली के आश्चर्यजनक स्ट्राइक तक इन चौंकाने वाले शॉट्स ने फैंस को अचंभित कर दिया है। चाहे टेस्ट हो, वनडे हो या टी20, इन अविश्वसनीय उपलब्धियों ने क्रिकेट इतिहास में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस आर्टिकल में हम क्रिकेट के इतिहास के टॉप10 सबसे लंबे छक्कों पर नजर डालेंगे।
क्रिकेट इतिहास के 10 सबसे लंबे छक्के (longest sixes in cricket history):
| खिलाड़ी | छक्के की लंबाई | गेंदबाज | ग्राउंड | साल | 
|---|---|---|---|---|
| शाहीद अफरीदी | 153 मीटर | रयान मैकलारेन | जोहानसबर्ग | 2013 | 
| ब्रेट ली | 143 मीटर | डैरेन पॉवेल | गाबा, वेस्ट इंडीज | 2005 | 
| मार्टिन गुप्टिल | 127 मीटर | लोनवाबो | ईनड पार्क | 2012 | 
| लियाम लिविंगस्टोन | 122 मीटर | हारिस रऊफ | ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड | 2021 | 
| कोरी एंडरसन | 122 मीटर | मोहम्मद शमी | मैकलीन पार्क | 2014 | 
| मार्क वॉ | 120 मीटर | डेनियल विटोरी | वाका | 1997 | 
| युवराज सिंह | 119 मीटर | ब्रेट ली | साऊथ अफ्रीका | 2007 | 
| एमएस धोनी | 118 मीटर | ग्रांट इलियट | क्राइस्टचर्च | 2009 | 
| शाहीद अफरीदी | 118 मीटर | ब्रेट ली | ऑस्ट्रेलिया | 2005 | 
| क्रिस गेल | 116 मीटर | यूसुफ पठान | इंग्लैंड | 2010 | 




