
Picture Credit: BCCI/IPL
आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला विशाखापट्टनम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल टीम का हिस्सा नहीं है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि क्यों केएल राहुल दिल्ली के ओपनिंग मुकाबले में नजर नहीं आ रहे हैं।
इस वजह के चलते केएल राहुल हुए पहले मैच से बाहर
आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वाइजेक में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल देखने को नहीं मिले। दरअसल केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को मैच से पहले बताया था कि वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। क्योंकि उनको अपने पहले बच्चे के जन्म की उम्मीद है। ऐसे में इस अमुल्य समय में वह अपनी वाइफ आथिया शेट्टी के पास मौजूद रहने वाले हैं।
हालांकि माना जा रहा है कि 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने वाले दिल्ली के आगामी मैच के लिए कैंप से जुड़ सकते हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल के करीब दोस्त ने उन्हें बताया है कि "केएल राहुल वाइफ आथिया शेट्टी के पास मुंबई लौट गए हैं। वह कभी भी अपने पहले बच्चे की जन्म दे सकती है। हालांकि वह अगले मैच के लिए उपलब्ध होंगे।"
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम , मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस , अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव , मोहित शर्मा, मुकेश कुमार